आंगनबाड़ी केंद्र देहपुर पर पोषण पखवाडा ,नारी शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रतनगढ़:- महिला एवं बाल विकास विभाग जिला नीमच के दिशा निर्देश पर दिनांक 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाडा और 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को महिला बाल विकास परियोजना रतनगढ़ सेक्टर रतनगढ़ के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र देहपुर क्रमांक 1, 2 पर पोषण पखवाडा और नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा सोलंकी ने गर्भवती एवं धात्री माताओ को आमंत्रित कर 0 से 3 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास के लिए आरंभिक उत्तेजना और देखभाल, 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल आधारित शिक्षा देना जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास करना सामूहिक सहभागिता एवं आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन प्राप्त करना बच्चो के पोषण आहार को सही मात्रा में और सही समय व सही तरीके से सेवन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एवं सामुदायिक गतिविधि अंतर्गत अन्नप्राशन का आयोजन भी किया गया
इस अवसर पर आंगनवाडी केंद्र पर आंगनवाडी कार्यकर्ता दुर्गा गुर्जर सुमित्रा जटिया सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रही

