अब गौशालाओं पर रहेगी तीसरी ऑख की नजर

अब गौशालाओं पर रहेगी तीसरी ऑख की नजर

नीमच

Shares

अब गौशालाओं पर रहेगी तीसरी ऑख की नजर
नीमच पुलिस द्वारा गौवंश सुरक्षा हेतु गौशाला संचालकों के साथ बैठक कर गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी दिये निर्देश

माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश भर में गौरक्षा वर्ष मनाने का संकल्प लिया जाकर मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गौवंश तस्करी को लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेश जारी किए गए हैं। जिला नीमच में गौवंश तस्करों पर अंकुश लगाने के बाद पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें में संचालित गौशालाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलें के सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्रों में संचालित गौशालाओं के संचालकों की बैठक ली जाकर गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि में चौकीदार की नियुक्ति सुनिश्चित करने, गौवंश हेतु खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये है। एसपी श्री जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिलें के थाना प्रभारियों द्वारा गौशाला संचालकों की बैठक ली जाकर जिसे लेकर गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात्रि में चौकीदार की नियुक्ति सुनिश्चित करने, गौवंश हेतु खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जानकारी दी जा रही है। गौशाला संचालकों के साथ की जा रही बैठकों के परिणाम स्वरूप थाना मनासा अन्तर्गत ग्राम उचेड़ स्थित श्री कृष्ण केसरियानाथ गोसेवा जीवदया संस्थान गौशाला उचेड मंे गौशाला संचालक द्वारा गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु गौशाला परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गयंे।

अपील – पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें की सभी गौशाला के संचालकों से अपील की जाती है कि अपनी अपनी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवाये तथा गौशालाओं की सुरक्षा हेतु रात्रि में चौकीदार की नियुक्ति आवश्यक रूप से कर गौवंश हेतु खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ALSO READ -  पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन औरतों ने हर्ष उल्लास से किया करवाचौथ व्रत

ये भी पढ़े – ब्लड ग्रुप जांच मे नीमच जिले ने 1 दिन में बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *