नवनियुक्त भाजपा बुढा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत…!
लोगों में खुशी, शर्मा ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
मंदसौर। मल्हारगढ़ क्षेत्र के भाजपा बूढ़ा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा मगराना का जगह-जगह किया जा रहा भव्य स्वागत।भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीणों में काफी उत्साह व उमंग के साथ जगह-जगह गर्म जोशी से स्वागत किया जा रहा है। भाजपा बुढा मंडल के गोपालपुरा, खडपालिया, खात्याखेडी, बरखेड़ा डांगी, हिंगोरिया, बोरखेडी चारण सहित आदि गांवों में नवनियुक्त अध्यक्ष का दायित्व मिलने के पर प्रथम आगमन पर गुरुवार को कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा सुनील शर्मा का ढोल धमाको के साथ जुलूस निकालकर आतिशबाजी कर पुष्पमाला व श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। तो वहीं बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी स्वागत के लिए बड़े आतुर नजर आए। साथ ही जनसंपर्क कर शर्मा ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो खुशी जाहिर करते हुए कहा सरल स्वभाव व निस्वार्थ भाव से तन-मन से भाजपा पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले मिलनसार व्यक्ति शर्मा को मंडल अध्यक्ष कि कमान सौंपने पर हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा पार्टी ने विश्वास जताया है। और मुझे मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया है। दायित्व भी आप सभी भाई लोगों का स्नेह प्रेम व आशीर्वाद से मिला है। इस पद का गरिमा में उपयोग करूंगा आप सभी का प्रेम आशीर्वाद के रूप में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा। आप सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।