नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश

नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश

नीमच

Shares

नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश

नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम बमोरी एवं सरवानिया बोर में हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।

ग्राम बमोरी में नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महादेव मंदिर से हरियाली कलश यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। एक वर्ष पूर्व हरियाली अमावस्या पर वितरित बीजों से तैयार पौधों का नवांकुर सखियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया।

इसी क्रम में ग्राम सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन से जुड़ी नवांकुर सखियों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

दोनों आयोजनों में नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की सहभागिता रही।

Shares
ALSO READ -  नपा अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा का नवाचार
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *