नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी आयोजित 

नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी आयोजित 

मंदसौर

Shares

नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी आयोजित 

प्रचार-रथ को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

मंदसौर – मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के मार्गदर्शन में 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु माननीय श्री अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंदसौर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-रथ को रवाना किया गया।

उक्त प्रचार-रथ के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर आमजन को नेशनल लोक अदालत के आयोजन, उसकी उपयोगिता एवं लाभों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण प्रकरण, विद्युत बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण तथा अन्य सिविल प्रकरणों का आपसी सहमति से त्वरित एवं सरल निराकरण किया जाता है।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय एवं धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी सौहार्द भी बना रहता है। अतः आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुधीर सिंह निगवाल, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  उज्जैन के कमलेश चांगल ने मिस्टर उज्जैन डिविजन अध्यक्ष ट्रॉफी का खिताब जीता
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *