राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम: जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम: जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित

नीमच

Shares

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम: जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित

नीमच- राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जीरन में सोमवार को निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 78 मरीजों की नेत्र जांच, उपचार एवं उचित मार्गदर्शन का लाभ प्रदान किया गया।

विशेषज्ञों द्वारा जांच: शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती एवं नेत्र चिकित्सा सहायक श्री गौरीशंकर राजावत ने मरीजों की जांच कर, आवश्यक परामर्श दिया। 

 शिविर में मोतियाबिंद के 21, नखुना के 8, दूर की नजर की जांच (दृष्टिदोष)10, एलर्जिक इन्फेक्शन के 17, पास की नजर की जांच 15, पर्दे की जांच 4, ग्लूकोमा (काला पानी) एक, नासूर 2, कुल 78 मरीजों की जांच की गई।  

चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों को जिला चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन हेतु पंजीकृत किया गया है। साथ ही दृष्टिदोष वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मे व दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि जिले में मोतियाबिंद बैकलॉग को शून्य करने के लिए विकासखंड स्तर पर नियमित नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति अंधत्व का शिकार न हो।

Shares
ALSO READ -  बेटी बचेगी तो राष्ट्र बचेगा : साध्वी प्रेम बाईसा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *