प्रायवेट बस स्टैंड पर चला नपा का स्‍वच्‍छता अभियान

प्रायवेट बस स्टैंड पर चला नपा का स्‍वच्‍छता अभियान

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

प्रायवेट बस स्टैंड पर चला नपा का स्‍वच्‍छता अभियान

प्लास्टिक थैलिया-डिस्पोजल जप्त किए

चालान भी बनाए

नीमच। नगरपालिका नीमच द्वारा नपाध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्री महेंद्र वशिष्‍ठ के नेतृत्‍व में शहर में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है और प्रतिदिन शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन-डिस्पोजल की रोकथाम हेतु समझाइश के साथ-साथ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
बुधवार को नगर पालिका के स्‍वास्‍थ्‍य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित के निर्देश पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टॉक द्वारा प्रायवेट बस स्‍टेंड पर विशेष टीम लगाकर साफ-सफाई अभियान चलाया एवं होटल, रेस्टोरेंट, फ्रूट विक्रेताओं को प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां और डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। इस दौरान कुछ होटल, रेस्टोरेंट एवं फ्रूट विक्रेताओं से प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रयाम शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति की टीम द्वारा नीमच सिटी और भगवानपुर चौराहा के दुकानदारों को अपनी दुकान के आसपास गंदगी नहीं करने और अपनी दुकान का गीला और सुखा कचरा नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा वाहन में ही डालने की समझाइश दी गई। साथ ही टीम द्वारा नीमच सिटी स्थित वार्ड क्रमांक 4 की आंगनवाड़ी में जाकर महिलाओं को अपने घर पर जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

ये भी पढ़े – विजयादशमी के अवसर पर सरवानिया पुलिस चौकी पर हुआ शस्त्र पूजन

Shares
ALSO READ -  तिवारी और बिल्लू परिवार द्वारा तृतीय दिवस में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में हुआ प्रहलाद चरित्र, सती चरित्र व जड़ भरत संवाद
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *