पार्वती, काली सिंध, चंबल लिंक परियोजना के व्यापक प्रचार में हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

पार्वती, काली सिंध, चंबल लिंक परियोजना के व्यापक प्रचार में हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

मंदसौर

Shares

पार्वती, काली सिंध, चंबल लिंक परियोजना के व्यापक प्रचार में हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन

मंदसौर – नदी जोड़ो अभियान अंतर्गत पार्वती, काली सिंध, चंबल लिंक परियोजना के एमओए के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ का आयोजन प्रातः 8 बजे किया गया। दौड़ में बालक-बालिका दोनों वर्ग ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ गांधी चौराहे से बीपीएल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, राम टेकरी होते हुए जल संसाधन विभाग कार्यालय में आकर रैली का समापन हुआ।

पुरुष वर्ग में प्रथम मोहन धनगर, द्वितीय लोकेंद्र शक्तावत, तृतीय श्याम सिंह, चौथा दुर्गेश लश्कर, पांचवा मनीष सोलंकी, महिला वर्ग मे प्रथम स्थान प्रिया कुवर, द्वितीय स्थान हंसा, तीसरा रविंना कुंवर, चौथा सपना भाटी, पांचवा स्थान सरस्वती ने प्राप्त किया।

कार्यकर्म मे श्री विजेंद्र देवड़ा जिला खेल अधिकारी, एस डी ओ श्री समरथ पंवार एवं जल संसाधन विभाग के समस्त कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक गण उपस्तिथ थे। एस डी ओ द्वारा नदी जोड़ो पार्वती कालीसिंध चम्बल लिंक परियोजना की जानकारी दी और जिले मे होने वाले योजना के फायदे के बारे मे बताया गया। इसके बाद विजेताओं को नगद राशि व शील्ड प्रदान की गयी।

ये भी पढ़े – विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न

Shares
ALSO READ -  अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल कार्यलय में हुई संपन्न!
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *