हथकरघा दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा किया कारीगरों का सम्मान।

हथकरघा दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा किया कारीगरों का सम्मान।

नीमच

Shares

हथकरघा दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा किया कारीगरों का सम्मान।

नीमच। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के उपलक्ष्य पर आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी शशि यादव,प्रदेश मंत्री सह प्रभारी आशा गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नीमच द्वारा वोकल फॉर लोकल पर हस्तशिलपकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर फाइन हेंडलूम संस्थान पर हाजी अहमद हुसैन नीलगर,इक़बाल हुसैन,ज़ैनब हाश्मीन,मुस्कान खान व अतुफा इरम का शॉल श्री फल से स्वागत किया गया। यह सस्थान तारापुर की प्रसिद्ध कलाकारी को आज तक पिछले 30 सालो से परम्परागात रूप से जीवित रखे हुए है। दुकान संचालक हाजी अहमद हुसैन नीलगार द्वारा तारापुर की हाथ से बनाई जाने वाली प्रिंटिंग को विस्तार से बताया व जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति जी चोपड़ा की उपस्थिति मे सभी का स्वागत कर उत्सावर्धन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश मांदलिया, मंडल उपाध्यक्ष सावित्री वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष गायत्री नरानिया ,सोशल मीडिया प्रभारी भानुप्रिया बैरागी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – जाट क्षेत्र के श्रीपुरा चौराहे के नजदीक बच्चों से भरी हुई स्कूल बस रोड़ किनारे जमीन मे धसीं,बड़ा हादसा होते होते बचा

Shares
ALSO READ -  सीएम राइज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *