प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में दुकानों से बच्चों को दिलाई मुक्ति

प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में दुकानों से बच्चों को दिलाई मुक्ति

राजस्थान

Shares

बाल श्रम के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी

प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में दुकानों से बच्चों को दिलाई मुक्ति

“बाल श्रम मुक्त प्रतापगढ़” के तहत चलाया गया उमंग-5 विशेष अभियान, दुकानदारों पर दर्ज हुए केस

जिले को बाल श्रम से मुक्त बनाने के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में “उमंग-5” विशेष अभियान के तहत अरनोद थाना क्षेत्र में एक और सघन कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में अरनोद पुलिस, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट संस्था की टीमों ने दुकानों पर कार्यरत बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें शेल्टर होम भेज दिया गया ताकि उनकी सुरक्षा, शिक्षा और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जा सके।

अभियान में अरनोद थाने के सब-इंस्पेक्टर प्रभु लाल मीणा, गायत्री सेवा संस्थान के जिला प्रबंधक रामचंद्र मेघवाल एवं काउंसलर अंतिम बाला टांक ने मुख्य भूमिका निभाई।

पुलिस ने बाल श्रम में लिप्त पाए गए दुकानदारों के खिलाफ अरनोद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बाल अधिकारों के हनन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – योग केवल शरीर ही नहीं मन, विचार एवं आत्मा को भी संतुलित करता है :- सभापति गुर्जर जिले भर में योग दिवस पर हुए कार्यक्रम।

Shares
ALSO READ -  प्रतापगढ़ जिला कलक्टर पहुंचे धरियावद किया औचक निरीक्षण
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *