कलश यात्रा निकाल कर दिया महिलाओं ने जल संरक्षण का संदेश

कलश यात्रा निकाल कर दिया महिलाओं ने जल संरक्षण का संदेश

मंदसौर

Shares

कलश यात्रा निकाल कर दिया महिलाओं ने जल संरक्षण का संदेश

जन अभियान परिषद के नवाचारी कार्य से पानी बचाने हो रहे लोग जागरूक

मंदसौर – मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन जन का अभियान बनते जा रहा है। जहा एक और नदी तालाब पोखरण सहित जल की महत्ता को लेकर अनेकों श्रमदान और जागरूकता कार्यक्रम जिले कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में किए जा रहे है। वही कलेक्टर के निर्देश पर जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण अंचलो सहित शहर में भी अनेकों जल संगोष्ठी जल शुद्धिकरण हेतु श्रमदान जैसे कार्य किए जा रहे है। उसी श्रंखला में गरोठ विकासखंड के ग्राम बालोदा में कलश यात्रा निकालकर जल का महत्व बताया। जल की पूजा अर्चना कर जल की महत्ता बताने में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा अभिनव प्रयास किए गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल यात्रा, कलश यात्रा एवं संगोष्ठी क़र सुहागले पूजन के साथ महिलाओं ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता के साथ पानी के महत्व का जन जन तक संदेश देने का कार्य समस्त मातृ शक्तियों ने किया।

ये भी पढ़े –जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कवला में दीवार लेखन किया गया

Shares
ALSO READ -  जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पिपलिया मंडी अयोध्या बस्ती में निकाली गई कलश यात्रा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *