संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर निकली कलश रथयात्रा

संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर निकली कलश रथयात्रा

नीमच

Shares

संत रविदास जयंती पर समरसता का संदेश लेकर निकली कलश रथयात्रा

जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रथयात्रा का शुभारंभ, जिले के लगभग 282 ग्रामों में पहुंचेगा संदेश

नीमच। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदासजी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथयात्रा’ का गुरुवार को कलेक्टोरेट परिसर से शुभारंभ हुआ।

विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं संत रविदासजी के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थितजनों ने संत शिरोमणि श्री रविदासजी के जयकारे लगाए। जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों ने पवित्र कलश एवं संत रविदासजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा संतों का पुष्पहार एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

कलश रथयात्रा जिले के लगभग 282 ग्रामों का भ्रमण करेगी और संत रविदासजी के समरसता, सामाजिक सद्भाव एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। रथयात्रा का जिले में भ्रमण पूर्ण होने के बाद 10 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय नीमच में प्रवेश होगा तथा इसी दिन इसका समापन होगा।

इस अवसर पर श्री हेमंत हरित, श्री महेंद्र भटनागर, श्री धनसिंह कैथवास, श्री रतनलाल मालावत, श्री रवि गोयल, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती हेमलता धाकड़ सहित बड़ी संख्या में संत रविदासजी के अनुयायी, गणमान्य नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *