शिवसेना (UBT) का धरना 10वें दिन भी जारी: प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, कल होगा जल सत्याग्रह
मंदसौर। जिला मुख्यालय पर अपनी विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर शिवसेना (UBT) का अनिश्चितकालीन धरना आज 10वें दिन भी पूरी आक्रामकता के साथ जारी रहा। शिवसेना के राज्य प्रमुख सुनील शर्मा के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन के तहत आज प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया। पंडित मोहन शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए गए इस यज्ञ में आंदोलनकारियों ने आहुतियां देकर शासन-प्रशासन के रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
शिवसेना (UBT) जिला इकाई मंदसौर मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों को लेकर आंदोलनरत है:अस्पताल में व्यवस्था: जिला चिकित्सालय में एसडीपी (SDP) मशीन और सोनोग्राफी के लिए स्थाई तकनीशियन व रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल नियुक्ति की जाए।
किसान मुआवजा: क्षेत्र के प्रभावित किसानों को उनकी फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए।
पूर्ण शराबबंदी: सामाजिक हित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू की जाए।
कल से ‘जल सत्याग्रह’ की चेतावनीराज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और जिला प्रशासन अब भी नींद से नहीं जागते हैं और इन जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेते हैं, तो कल से जल सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी कुलदीप सिंह गौड़ ने दी, 9993988815

