चंबल के तट पर पत्रकारों का जमावड़ा: संपादक संघ ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

चंबल के तट पर पत्रकारों का जमावड़ा: संपादक संघ ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

मंदसौर

Shares

चंबल के तट पर पत्रकारों का जमावड़ा: संपादक संघ ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह, जांबाज गोताखोरों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

मंदसौर।  साहस, सेवा और समर्पण के संगम के साथ आज संपादक संघ मंदसौर का नववर्ष मिलन समारोह सुवासरा तहसील के ग्राम बसई (मिडवे स्ट्रीट) में चंबल नदी के मनोरम तट पर संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में जिले भर के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय दिया, वहीं समाज के असली नायकों को सम्मानित कर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया।
        इस मिलन समारोह में संजीत, पिपलियामंडी, मल्हारगढ़, दलोदा, सीतामऊ, लदुना, बाजखेड़ी, सुवासरा, शामगढ़ और चंदवासा सहित जिले के विभिन्न अंचलों से आए पत्रकारों ने शिरकत की। संपादक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में उपस्थित सभी कलमकारों का आत्मीय अभिनंदन और सम्मान किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता के मूल्यों और आपसी समन्वय पर अपने विचार साझा किए।
        कार्यक्रम का सबसे भावुक और गौरवशाली क्षण वह था जब चंबल नदी में अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करने वाले मच्छीरक्षक भोई समाज के गोताखोरों का सम्मान किया गया। उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हुए:
अतिथि जगदीश कोठारी द्वारा गोताखोर समिति को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने गोताखोरों के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा की सराहना की।
        समारोह में केवल पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को भी मंच प्रदान किया गया। रक्त की कमी को दूर करने के लिए निरंतर कार्य कर रही साँवरा ग्रुप शामगढ़ का अतिथियों द्वारा विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिले की प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें श्रीमती दुर्गा पाटीदार (जिला पंचायत अध्यक्षा मंदसौर ), श्रीमती कविता यादव (नगर पालिका अध्यक्ष, शामगढ़), दिलीप सिंह मंडलोई (मण्डल भाजपा अध्यक्ष, सुवासरा), बलवंत सिंह पंवार (पूर्व मण्डल अध्यक्ष), दिनेश सूर्यवंशी (बीजेपी अजा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), दरबार सिंह (सरपंच संघ जिलाध्यक्ष) रहे।
          अतिथियों ने अपने संबोधन में संपादक संघ के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की और कहा कि समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करने वाले पत्रकारों का यह मिलन समारोह मील का पत्थर साबित होगा। इस पूरे आयोजन के मुख्य सूत्रधार बसई के युवा पत्रकार किशोर मलेया एवं श्याम अटेला रहे, जिनके कुशल प्रबंधन की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का शानदार संचालन विक्रम सिसोदिया द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण भोज के साथ हुआ।
        उल्लेखनीय यह भी की संपादक संघ का यह आयोजन केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि ग्रामीण पत्रकारों के हाथों को मजबूती देने का प्रयास है जो समाज की रक्षा और सेवा में जुटे हैं।”

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *