जैन इलाइट क्लब ने किया पौघारोपण
मंदसौर। नगर की सामाजिक संस्था जैन इलाइट क्लब द्वारा राजाखेडी ग्राम में पौधारोपण किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा कचनार, अमलतास, जामुन, शहतूत, अमरूद, एप्पल बोर आदि के पौधे रोपे।
पौधारोपण के अवसर पर प्रेसीडेंट डॉ अभिजीत जैन, पूर्व प्रेसीडेंट हितेश भंडारी,चेयरपर्सन अपूर्व डोसी, सेके्रटरी दींपाशु कर्नावट, फाउण्डर सम्यक जैन, नमन जैन, आगम बाफना, अमन सकलेचा, शिखा भंडारी, प्रियांशी सकलेचा उपस्थित थे।
इस अवसर पर जैन इलाइट क्लब के प्रेसीडेंट डॉ अभिजित जैन ने कहा कि हमें पौधारोपण करना चाहिए एवं उसकी देखभाल भी करना चाहिए तभी सही मायने में पौधारोपण सफल हो पायेंगा।
WhatsApp Group
Join Now

