वैष्णव बैरागी समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

वैष्णव बैरागी समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

वैष्णव बैरागी समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

समाज का परिचय सम्मेलन अतिशीघ्र मनासा में, लिए विशेष निर्णय

कुकड़ेश्वर – वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच के सतत सक्रिय व समाजसेवा हेतु समर्पित समाजजन द्वारा मंगल वाटिका कुकड़ेश्वर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी। बैठक में उपस्थित समाजजन द्वारा पूर्व के आयोजनों व गतिविधियो पर समीक्षा करते हुए। आगामी समय मे मनासा में वैष्णव बैरागी समाज का नीमच जिला स्तरीय, विवाह योग्य नवयुवक/नवयुवतीयो का प्रथम बार, मनासा में परिचय सम्मेलन रखने की सहमति बनी।
परिचय सम्मेलन को लेकर, तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है, आयोजन को लेकर स्थान व दिनांक अतिशीघ्र घोषित कर दिया जाएगा।
वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच के जिलाध्यक्ष भैरुदास बैरागी धामनिया के मुख्य आतिथ्य, नेतृत्व व मार्गदर्शन में यह प्रथम परिचय सम्मेलन सम्पन्न होगा। वैष्णव बैरागी समाज युवा संगठन के जिलाध्यक्ष गगन बैरागी, पुजारी प्रकोष्ठ के दिनेश बैरागी, गुरुदत्त बैरागी, दुलीचन्द बैरागी, अर्जुन बैरागी गुजरत, गोपालदास बैरागी ने बताया कि समाज हित मे प्रथम प्रयास की पहल प्रारम्भ की जा रही है। परिचय सम्मेलन को भव्यता देने हेतु आगामी समय मे निरन्तर बैठके आयोजित होगी व देवेंद्र (सुरेश) बैरागी, कमलदास बैरागी, घीसादास बैरागी, अश्विनी रामावत, फूलचंद बैरागी भदाना, प्रहलाद बैरागी, राजू बैरागी, जुगल बैरागी, पवन बैरागी बरलाई सहित समाज के प्रबुद्धजन का मार्गदर्शन व युवा साथियों का सहयोग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। ज्ञात हो कि नीमच जिले में प्रथम बार वैष्णव बैरागी समाज का परिचय सम्मेलन होगा। जिसमें नीमच जिला सहित मन्दसौर व चित्तौड़गढ़ जिले के अविवाहित युवक/युवतियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

ALSO READ -  चिन्हांकित निजी नर्सिंग होम में होगी निःशुल्क सोनोग्राफी- डॉ.प्रसाद सी.एम.एच.ओ. ने सोनोग्राफी संचालको की बैठक कर योजना बनाई

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *