क्षेत्र की खुशहाली, सुख. समृद्धि की कामना को लेकर लगातार 15वें वर्ष जत्था श्री सांवरियाजी दर्शन के लिए रवाना हुआ

क्षेत्र की खुशहाली, सुख. समृद्धि की कामना को लेकर लगातार 15वें वर्ष जत्था श्री सांवरियाजी दर्शन के लिए रवाना हुआ

खरगोन

Shares

खरगोन। क्षेत्र की खुशहाली, सुख. समृद्धि की कामना को लेकर लगातार 15वें वर्ष जत्था श्री सांवरियाजी दर्शन के लिए रवाना हुआ, क्षेत्र की खुशहाली, सुख. समृद्धि की कामना को लेकर लगातार 15वें वर्ष गुरुवार को खरगोन जिले के ग्राम मेनगांव पिपराटा से सायकल यात्रियों का जत्था श्री सांवरियाजी दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस वर्ष यात्रा में करीब 690 युवा शामिल हुए। इस जत्थे को ग्रामीणों ने मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए धूमधाम से गांव के बाहर तक पहुंचाकर रवानगी दी। करीब 425 किमी की यह यात्रा 4 दिन में पूरी करेंगे। सुबह गांव के दुर्गामाता मंदिर में यात्री एवं ग्रामीणजन एकत्रित हुए। यहां पूजा .अर्चना के बाद जयकारों के साथ यात्री रवाना हुवें, इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी किए। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने भी शामिल होकर यात्रा के मंगलमयी होने की कामना करते हुए जत्थे को रवानगी दी। ग्रामीणों ने बताया 2007 में ग्राम के छोटू नाम का युवक जिले से 425 किमी दूर साँवरियाजी की यात्रा पर गया था। इसके बाद हर साल सायकिल यात्रियों की संख्या बढ़ती गई और देश. प्रदेश, जिले ओर गांव की खुशहाली, शांति के साथ ही महामारी से निजात की कामना को लेकर यात्रा अनवरत जारी है।

ये भी पढ़े – खरगोन जिले की बेटियों का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने किया सम्मान।

Shares
ALSO READ -  अमानक स्तर का घी तैयार करने वाली फर्म के संचालक के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर दर्ज।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *