खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बर्फ संस्थानों से लिए बर्फ के सेम्पल

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बर्फ संस्थानों से लिए बर्फ के सेम्पल

मंदसौर

Shares

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बर्फ संस्थानों से लिए बर्फ के सेम्पल

मंदसौर। जिला कलेक्टर के निदेशार्नुसार गर्मी के मौसम में ध्यान रखते हुए  खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए मंदसौर के दो संस्थानों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त किये गये है। जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि शनिवार को कार्यवाही के दौरान मंदसौर के शंकर बर्फ फैक्ट्री औद्योगिक क्षेत्र और राधा स्वामी आईस फैक्ट्री जग्गाखेड़ी से बर्फ के नमुने लिये गये हैं।
सभी खाद्य नमुनों को गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य प्रयोगशाला मप्र भोपाल भेजे गये है जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।

ये भी पढ़े – मंदसौर वोट करेगा पर मानव श्रृंखला पीजी कॉलेज ग्राउंड में निर्मित की गई

Shares
ALSO READ -  सकल जैन समाज वीर पुत्र जयम का विद्या मिलन समारोह संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *