राष्ट्रीय किसान दिवस पर भादवामाता महिला एफपीओ डीकेन द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ सम्पन्न

राष्ट्रीय किसान दिवस पर भादवामाता महिला एफपीओ डीकेन द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ सम्पन्न

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

राष्ट्रीय किसान दिवस पर भादवामाता महिला एफपीओ डीकेन द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ सम्पन्न

डीकेन – टाटा सोलर पावर नीमच के सामाजिक उत्तरदायित्व एवं उद्योगिनी परियोजना के अंतर्गत संचालित भादवामाता महिला किसान उत्पादक संगठन डिकेन जिला नीमच द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें एफपीओ की उपाध्यक्ष सीमा जी भट्ट तथा एफपीओ से जुडी महिला शेयरधारक उपस्थित रहे। महिलाओं को किसान दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया। जैविक खाद का उपयोग कर उन्नत कृषि कैसे कर सकते है।पशुपालन विभाग की योजनाओ की विस्तृत जानकारी,एवं समूह की महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए उद्यानिकी विभाग की पीएमएफई योजना से जुड़कर जोड़कर लाभ उठाने पर जोर दिया गया।तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि,फसल बीमा योजना आदि योजनाओ के बारे में बताया गया।इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी पुनीत कुमार पांडे, अजय सेन,सीईओ पूनमचन्द पाटीदार,एफपीओ की महिला सदस्य उपस्थित थे।

Shares
ALSO READ -  सरवानिया नगर परिषद ने गेट के निर्माण के लिए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *