सिंगोली में मानवता की मिसाल: गहरे खड्डे में गिरी गौमाता को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

सिंगोली में मानवता की मिसाल: गहरे खड्डे में गिरी गौमाता को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सिंगोली में मानवता की मिसाल: गहरे खड्डे में गिरी गौमाता को 2 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

सिंगोली:- कस्बे में गुरुवार को इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिली। ब्राह्मणी नदी स्थित पटियाल पंचायत मार्ग पर बंधे वाली दरगाह के पास एक गौमाता अचानक गहरे खड्डे में गिर गई और बुरी तरह फंस गई।

दोपहर करीब 3:00 बजे गौप्रेमी गोविन्द खटीक ने इसकी सूचना “नगर विकास एवं सूचना सिंगोली” व्हाट्सएप ग्रुप में दी। सूचना मिलते ही घनश्याम लबाना सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने अन्य गोभक्तों को भी सूचित किया।

जानकारी लगते ही स्थानीय गोभक्त और नागरिक तुरंत घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सभी ने बिना समय गंवाए रस्सी की सहायता से रेस्क्यू शुरू किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत और अथक प्रयास के बाद गौमाता को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही गौमाता स्वस्थ नजर आई।

इस सराहनीय कार्य में इन गोभक्तों ने सहयोग किया: घनश्याम लबाना, विजय शर्मा, वार्ड 15 पार्षद प्रतिनिधि गोपाल धोबी, राधेश्याम धाकड़, नन्दकिशोर प्रजापत, बाल किशन धाकड़, डालु धाकड़, पिंटू पाण्डे, दीपक शर्मा, हुसैन भाई, राकेश लौहार सहित कई स्थानीय नागरिक।

मौके पर जुटे सभी लोगों की तत्परता और सेवा-भावना की पूरे कस्बे में प्रशंसा हो रही है। उनकी सूझबूझ से एक बेजुबान पशु का जीवन बच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा: “गौमाता हमारी आस्था का प्रतीक हैं। इन्हें बचाना हमारा धर्म है। सभी साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।”

महेंद्र सिंह राठौड़

Shares
ALSO READ -  श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *