भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !
नीमच – भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच के पदाधिकारी व समाजसेवी लोगों ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के नीमच आगमन उनके निजी कार्यलय पहुंच भाजपामयी गमछा गले में डाल पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री सुखलाल जी पंवार को भी पुष्पमाला एवं मोतीयों की माला पहना मिठाई खिला सम्मानित कर उनका अवतरण दिवस मनाया !
इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन कोई भी हो मोर्चा कोई भी हो लेकिन हम सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार का अहम हिस्सा है और हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के तेज तर्रार मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन जी यादव एवं मेरे मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल ओर भारतीय जनता पार्टी के सभी उच्च पदाधिकारीयों के पद चिन्ह पर चलने वाले लोग हैं और हम सभी का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश के हर कोने,हर हिस्से को भाजपामयी बना कमल का फूल खिलाना है ताकि हम अपने देश को और भी ज्यादा विकसित होता देख सकें और अगर देश विकसित होगा तो प्रदेश विकसित होगा यदि प्रदेश विकसित होगा तो प्रदेश का हर जिला हर शहर हर तहसील और हर ग्रामीण क्षेत्र एवं देश का हर नागरिक विकसित होकर विकासशील होगा !
इस अवसर जनसंघ जनसहयोग मंच के प्रदेश मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, मिशन न्यू पइंडिया के प्रदेश सहसचिव रोहित माली, प्रदेश मंत्री दिलीप लालवानी, प्रदेश सचिव एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष (पार्षद) दुर्गा शंकर दशाणा, भाजपा राष्ट्रीय मुस्लिम महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रईस पटवा, अल्पसंख्यक संगठन के राष्ट्रीय सदस्य शकील मंसूरी, जिला महामंत्री कारुलाल गायरी,निवेश सैन (भडभडीया) समाजसेवी पप्पू जायसवार (अजमेर), मुकेश यादव,पंकज बैरागी, अंकित श्रीवास्तव एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

