युवाओं के कॅरिअर गाइडेंस के लिए बामनिया पंचायत में ई लाइब्रेरी का हुआ शुभारम्भ, लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई सुविधा का मिलेगा लाभ

युवाओं के कॅरिअर गाइडेंस के लिए बामनिया पंचायत में ई लाइब्रेरी का हुआ शुभारम्भ, लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई सुविधा का मिलेगा लाभ

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

युवाओं के कॅरिअर गाइडेंस के लिए बामनिया पंचायत में ई लाइब्रेरी का हुआ शुभारम्भ, लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई सुविधा का मिलेगा लाभ

पालसोडा: नीमच जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बामनिया की सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छात्र छात्राओं के लिए अनुपम सौगात दी हे ! बढ़ते डिजिटल दौर में पढ़ाई भी डिजिटल हो गई हे ! जंहा वर्तमान में ऐसे कई विद्यार्थी हे जो समय के अभाव में या सुविधाओं के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हे ! जंहा ग्रामीण क्षेत्र में काफी समस्या का सामना करना पड़ता हे ! ऐसे कई विकट परिस्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत बामनिया की सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने विद्यार्थियों के हित में अनुपम सौगात के तोर पर ई लाइब्रेरी की शुरुवात की हे ! जिसका शुभारम्भ सोमवार को ग्राम पंचायत भवन के अंदर लाइब्रेरी कक्ष में जनपद सीईओ आरके पालनपुरे की उपस्थिती में हुआ ! जिसके अंतर्गत शुरुवात में ई लाइब्रेरी के माध्यम से पंचायत भवन में स्वच्छ वातावरण, कक्ष, साथ ही फ्री वाईफाई का लाभ भी पढ़ने वाले विद्यार्थीयो को मिल सकेगा ! वही सरपंच गोपाल बाई पाटीदार ने बताया की बच्चो को पढ़ने के लिए आज इंटरनेट की जरुरत होती हे ! वही गाँव के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी के लिए नीमच जाना पड़ता था ! जिसको ध्यान में रखकर ई लाइब्रेरी की शुरुवात की गई, धीरे धीरे पुस्तके सहित और भी विस्तार किया जाएगा ! वही शुभारम्भ के दौरान छात्राए अर्पिता लोहार, पूजा पाटीदार ने बताया की आज पढ़ाई पर भी काफी खर्चा होता हे वही लाइब्रेरी के लिए हमें नीमच जाना पड़ता हे, जंहा समय और पैसे दोनों खर्च होते हे ! अब ग्राम पंचायत ने इसकी निशुल्क शुरुवात की तो हमें यही गाँव में पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी ! वही विद्यार्थियों में ई लाइब्रेरी की शुरुवात से ख़ुशी की लहर हे ! लाइब्रेरी के शुभारम्भ के दौरान जनपद सीईओ आरके पालनपुरे, सरपंच, सचिव, सहायक सचिव सहित अध्यापक, विद्यार्थी, ग्रामीणजन उपस्थित थे !

ALSO READ -  मध्य प्रदेश के बजट में रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत नीमच को मिलेगी हवाई सुविधा - ओमप्रकाश सकलेचा

इनका कहना:
विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु बामनिया पंचायत ने ई लाइब्रेरी की अच्छी शुरुवात की हे, जंहा बच्चो को गाँव में ही इंटरनेट सहीत लाइब्रेरी का लाभ मिल सकेगा !
आरके पालनपुरे
सीईओ जनपद पंचायत नीमच

ये भी पढ़े – अ. भा. हास्य कवि सम्मेलन एतिहासिक तौर पर हुआ सम्पन्न, कवि-कवित्रियां ने श्रोत्राओं को गुदगुदाया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *