रेडक्रॉस नीमच में दिव्यांग शिविर सपन्न

रेडक्रॉस नीमच में दिव्यांग शिविर सपन्न

नीमच

Shares

रेडक्रॉस नीमच में दिव्यांग शिविर सपन्न

150 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए

नीमच- जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को रेडक्रॉस परिसर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव  के मार्गदर्शन में  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया‌। शिविर में कुल  195 दिव्यांग जनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि बाधित के 83, श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के 16, मानसिक दिव्यांगजानो के 25,दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों के 12 एवं 01 विवाह के संबंध में सामान्य प्रमाण पत्र बनाए गए। कुल 149 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए गए। रेल्वे के 9 प्रमाण पत्र बनाए गए।

        पीएम स्वनिधि के 21 पंजीयन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 4 पंजीयन,14 बस यात्रा पास,पेंशन के लिए शहरी एवं ग्रामीण 32 दिव्यांग हितग्राहीयो के आवेदन प्रात हुए हैं। इस शिवि‍र में मंदसौर से नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ.श्री आर के द्विवेदी एवं अस्थि बाधित के डॉ.संजय शर्मा एवं मनासा से दृष्टि बाधित डॉ.किरण बंसल, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ.कृष्णा कारपेंटर द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये एवं कान की जांच सीनियर ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. हितेश गायकवाड़ द्वारा की गई।

ये भी पढ़े – सांदीपनि विद्यालय बालक कुकड़ेश्वर का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा

Shares
ALSO READ -  श्री राम मंदिर पर हुई भव्य भजन संध्या ,,भजन गायक मुकेश माहेश्वरी ने एक से बढ़कर एक भजनों की दी प्रस्तुति,थिरके भक्तजन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *