नीमच। अपना कर्तव्य पालन करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना ही संघर्षशील जीवन की पहचान है।
विशेष तौर पर मातृशक्ति अपनी पारिवारिक सामाजिक जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए अपनी एक अलग ही पहचान बनाती है।
कभी-कभी शहर में कई जगह मार्मिक ह्रदय स्पर्श दृश्य देखने को मिल जाते हैं। जिसमें मातृशक्ति का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है।
कल एक महिला पुलिसकर्मी शहर में भीषण गर्मी के इस मौसम में अपना कर्तव्य पालन करते हुए एक मां होने का फर्ज भी अदा करते नजर आई।
जिसमें मातृशक्ति पुलिसकर्मी शीना पाटिल अपने छोटे से मासूम बच्चे को गोद में उठाएं अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आ रही है।
जीवन एक संघर्ष है,,,, के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए महिलाएं हर क्षेत्र में परचम फहरा रही हैं। राजनीति का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र शासकीय सेवा में मातृशक्ति अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है और अपना देश हित में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
सभी सरकारी नौकरी और निजी संस्थानों में नौकरी करते हुए महिलाएं अपना कर्तव्य पालन करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी पारिवारिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रही है।
खास तौर पर पुलिस की नौकरी में महिलाओं जिम्मेदारी और जवाबदारी बढ़ जाती है।
अपने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए कर्तव्य पालन का फर्ज भी अदा करना होता है। यहीं से मातृशक्ति का जीवन संघर्षमय बन जाता है। ऐसी ही संघर्षशील जीवन शैली की मिसाल है महिला आरक्षक शीना पाटिल,,
यह अपने छोटे से मासूम बालक को लेकर एक मां होने का फर्ज भी निभा रही है और पुलिसकर्मी होने के नाते अपनी ड्यूटी भी पूरी शिद्दत से निभा रही है।
ऐसे ही मार्मिक और हृदय स्पर्शी दृश्य शहर में यदा-कदा देखने को मिलते हैं जो हमें सुखद एहसास करते हैं।
यह ऐसी ही शीना पाटिल जैसी मातृशक्ति अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को ऐसी मातृ शक्ति का मनोबल बढ़ाते हुए इनका पूर्ण रूप से सहयोग करना चाहिए। ताकि आने वाली मातृशक्ति देश सेवा के लिए अग्रसर हो और उनके लिए यह प्रेरणा बन सके।
ये भी पढ़े – कल्याण कमलमय समर्थक समिति की लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मीटिंग संपन्न