मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर ने किया नगर का भ्रमण

Shares

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर ने किया नगर का भ्रमण

कुकड़ेश्वर:- नगर में डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी महोदय श्री चंद्रसिंह धार्वे ने नगर परिषद कुकड़ेश्वर मे मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत सभी योजना का लाभ सभी हितग्राहियों को मिले इसके संबंध में सभी कर्मचारी से की चर्चा साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए की कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए घर-घर जाकर योजना जानकारी हितग्राहियों को बताना चाहिए नगर में सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का एवं सुंदर तालाब ,महादेव मंदिर तालाब,का किया निरीक्षण एवं स्वच्छता के बारे मे निर्देश दिए व साथ मे उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा,एव मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार जी ने सभी जगहों का किया निरीक्षण एवं स्वच्छता अभियान की जानकारी भी डिप्टी कलेक्टर महोदय को दी एवं नगर में जगह-जगह मौका निरीक्षण करवा कर सभी कर्मचारियों को भी निर्देश दिए की साफ सफाई अभियान का कार्य सुचारू रूप से निरंतर जारी रखें,

ये भी पढ़े – 68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता का कल 11 बजे हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में होगा समापन

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment