तेजल दशमी पर भगवान तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली सर्व समाजजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग, तेजल बावजी स्थान पर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण

Uncategorized

Shares
जीरन। तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिद्वार में तेजल दशमी के अवसर पर भगवान तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान तेजाजी महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा में सर्व समाज के लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए तेजल बावजी के स्थान पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं द्वारा भगवान तेजल बावजी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। महाआरती में बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण शामिल हुए और भगवान तेजाजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। तेजल दशमी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

Shares
ALSO READ -  फतेहगढ़ में जल गंगा संवर्धन पर लेखन, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *