भक्तों का उमड़ा जनसैलाब और उत्साह,,,,
मेले को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह का माहौल रहा। सिंगोली के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचल से भी भक्तजन तेजाजी की झंडी लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे और उन्होंने तेजाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मेले में मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंचे हैं।
मेले के मुख्य आकर्षण:
* खेल का पाच दीवसीय मंचन: प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से तेजाजी मंदिर परिसर पर तेजाजी महाराज के खेल का मंचन किया जाएगा।
* दुकानें और मनोरंजन: मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खेल-खिलौने एवं मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
देर शाम तक बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर आयोजन का आनंद लेते रहे।
WhatsApp Group
Join Now
