संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध-श्री गुर्जर

संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध-श्री गुर्जर

मंदसौर

Shares

संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध-श्री गुर्जर

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मन्दसौर । भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव जी अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर ने उनकी प्रतिमा स्थल पहुंचकर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर श्री गुर्जर ने कहा, कि सुदृढ़, सशक्त एवं उन्नत भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा । सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के लिए उनके संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं ।  श्री गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं से बाबासाहेब के दिखाए मार्ग पर चलने व संविधान के मूल्यों को जीवंत रखने की शपथ दिलाई ।
पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि अंबेडकर जी ने दलितों-शोषितों-वंचितों के उत्थान और समानता के लिए जीवनभर संघर्ष किया । कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है ।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया ने कहा कि बाबासाहेब ने न केवल भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यस्संथअ दी बल्कि विपरीत परिस्थितियों मे शिक्षा ग्रहण कर कुशलता पूर्वक संविधान की रचना की । इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मजीत सिंह टुटेजा,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल,जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष राघव सिंह शक्तावत,सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप देवड़ा,जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण राजनारायण लाड़,वहीद जैदी,आसिफ छिपा,प्रवीण मांगरिया,सुनील बसेर,साबिर इलेक्ट्रिशन,सकलेन करार,संजय नाहर,विजय सिंह सिसोदिया,अभिषेक पाटीदार,बाबू सब्जी फ़रोश,महिलाओं नेत्रियों में इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला,रूपल संचेती,वर्षा सांखला,मीना चौहान, युवक कांग्रेस मंदसौर शहर अध्यक्ष सम्यक जैन, साबिर शाह,दशरथ राठौर,विश्वनाथ सोनी,चंद्रशेखर अहिरवार,घनश्याम लोहार,घनश्याम चौहान,माधव पाटीदार,योजन गौड़,देवेंद्र जेन,सावन मकवाना,आमीन खान,सादिक गोरी,शैलेन्द्र गोस्वामी, संजय बारोट,सरताज अली,मनोहर रत्नावत,दिनेश नाई,रमेश पटेल,महेंद्रपूरी गोस्वामी,आरिफ पठान,धर्मेंद्र जाटव आदि सभी ने आंबेडकर जी को श्रद्धांजलि दी ।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी ने किया वहीं कार्यक्रम का आभार अजा विभाग के जिला अध्यक्ष संदीप सलोद ने माना ।

ALSO READ -  विपक्षी नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मन्दसौर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस ने गांधी चौराहा पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *