दलौदा महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

दलौदा महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

मंदसौर

Shares

दलौदा महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

दलौदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय दलोदा में दिनांक 13.02.2025 को गुरु गौतम मुनि जैन ब्लड बैंक मंदसौर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन जन भागीदारी अध्यक्ष श्री हेमंत धनोतिया की अध्यक्षता में एवं प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मालीवाड के  नेतृत्व में महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने स्वैच्छिक  रक्तदान हेतु सराहनीय भागीदारी निभाई ।  महाविद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने कुल 17 यूनिट ब्लड डोनेट किया।  शिविर में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु कैरियर गाइडेंस प्रभारी प्रोफेसर ममता यादव , एनएसएस प्रभारी डॉ गजेंद्र आर्य रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो अरुणा नापित सहित प्रो. तोसिफ नागौरी , प्रो माला हकवाडिया तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़े –टीबी के लक्षण होने पर निःसंकोच जांच कराई और इलाज करवाए

Shares
ALSO READ -  शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे मंदसौर द्वारा 5 सुत्रीय जनहितेषी मांगों को लेकर मंदसौर तहसीलदार को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *