भाजपा जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने झुग्गी बस्तियों का दौरा कर सुनी आमजन की समस्या !

भाजपा जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने झुग्गी बस्तियों का दौरा कर सुनी आमजन की समस्या !

नीमच

Shares

भाजपा जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने झुग्गी बस्तियों का दौरा कर सुनी आमजन की समस्या !

नीमच – भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व निर्दलीय पार्षद दुर्गा शंकर दशाणा ने जनजाति वर्गों के परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी जनहितेषी समस्याओं को सुन शासन प्रशासन से जल्द ही हल करवाने का आश्वासन दिया जिसमें गांधीनगर वार्ड नंबर 13 में बसे जनजाति परिवार के लोगों ने बताया कि हमें हमें गांधीनगर वार्ड क्रमांक 13 में निवास करते हुए लगभग 15 वर्षों से भी ऊपर हो चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन में हमें हमारी झुग्गी बस्तियों के कई बार आवेदन देने के बाद भी पट्टे जारी नहीं किए जिसके कारण हम प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं जनजाति वर्गों के लोगों ने एक आवेदन भी जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दशाणा को सोपा जिसको संज्ञान में लेकर दुर्गा शंकर दशाणा ने कहा कि हमारी सरकार लगातार जन हितेषी कार्यों एवं गरीब वर्गों के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों को शासन की समस्त योजनाओं से लाभान्वित कर रही है और मैं हमारे उच्च पदाधिकारीयों व नगर पालिका अधिकारियों से चर्चा कर जनजाति वर्गों के सभी लोगों द्वारा मुझे सोप गया आवेदन पर उचित कार्रवाई करवा आप सभी को जल्द से जल्द पट्टे दिलाने का प्रयास कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहूंगा !

इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति नेशनल वालिंटियर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, भाजपा जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं निर्दलीय पार्षद दुर्गा शंकर दशाणा, रेखा चौहान, ममता मेघवाल, रामा भील, मांगी बाई,चंदाबाई, गुड्डी भील, ममता भील, कमल भील, सुंदर भाई भील, कालीबाई आदि उपस्थित रहे !

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *