बड़ा हादसा टला: गेहूं से भरा ट्रैक्टर घर में घुसा, महिला बाल-बाल बची
रतनगढ़। बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब गेहूं से भरा ट्रैक्टर अचानक चढ़ाव के कारण एक मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि घर की महिला समय रहते हट गई, जिससे उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, प्रेमलता बैरागी (पति सुरेश बैरागी) सुबह अपने घर से बाहर निकल रही थीं। जैसे ही वह बाहर निकलीं, उसी समय गेहूं से लदा ट्रैक्टर चढ़ाई के कारण नियंत्रण खो बैठा और सीधे उनके घर में घुस गया।
प्रेमलता बैरागी ने बताया कि वह अपनी बेटी को ससुराल भेजने की तैयारी कर रही थीं और जैसे ही घर से बाहर कदम रखा, ट्रैक्टर उनके ऊपर आने ही वाला था, लेकिन उन्होंने तुरंत हटकर अपनी जान बचाई।
इस हादसे में घर के दरवाजे और दीवार को नुकसान पहुंचा है तथा दीवार में दरारें आ गई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी नगर पंचायत का पानी का ट्रैक्टर टकरा चुका है। लोगों ने नगर पंचायत से मांग की है कि चढ़ाई को कम किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक दीपक (पिता बालकिशन सोनी) गेहूं लेकर गोदाम से नीमच मंडी जा रहा था, तभी यह हादसा हुवा है

बड़ा हादसा टला: गेहूं से भरा ट्रैक्टर घर में घुसा, महिला बाल-बाल बची
WhatsApp Group
Join Now
