बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ

बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ

ग्राम में निकली विशाल कलश यात्रा

ग्राम मोरवन के राजनगर में बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हुआ इस महोत्सव में साध्वी प्रेम बाईसा के मुखारविंद से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी विशाल कलश यात्रा बैंड बाजा व डीजी के साथ आज सुबह 10:00 बजे ग्राम मोरवन के लक्ष्मी नारायण मंदिर(बड़े मंदिर) से प्रारंभ हुई शोभायात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा फूलों से जोरदार ऐतिहासिक स्वागत किया गया।मोरवन के बस स्टेशन पर दोनो तरफ जेसीबी लगाकर कलश यात्रा पर फूलो की वर्षा की गई जो आकर्षण का केंद्र रहा।शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी साथ ही घोड़े पर ध्वज लेकर श्रद्धालु चल रहे थे शोभा यात्रा में युवाओं में काफी जोश देखने को मिला जो पूरी शोभायात्रा में भगवान के भजनों पर थिरकते हुए नजर आए कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंची जहां व्यास पीठ पर विराजित साध्वी प्रेम बाईसा ने अपने मुखारविंद से प्रथम दिवसीय कथा प्रारंभ करी, आज की कथा के मुख्य जजमान द्वारा पोथी पूजा की गई साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा व्यास पीठ पर विराजित साध्वी प्रेम बाईसा व महंत श्री 1008 विरमनाथ जी महाराज का स्वागत सत्कार किया गया।प्रथम दिन की कथा विश्राम के बाद आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।विदित है कि ग्राम मोरवन के राजनगर में नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर में मूर्ति की स्थापना होनी है। आज 30 मई से 5 मई तम यह महोत्सव चलेगा।सात दिवसीय इस महोत्सव में श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा रोजाना 12 बजे से प्रारंभ होगी।साथ ही महोत्सव में विद्वान पंडितो द्वारा 7 दिन तक विशेष अनुष्ठान यज्ञ कराया जा रहे हैं साथ ही रात्रि में धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। आयोजक समिति श्री बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति ने सभी क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि इस मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारे व धर्म लाभ लेवे।

ALSO READ -  पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल की पहल से भरभडिया हुआ रोशन

ये भी पढ़े – सरवानिया महाराज में भाजपा ने मनाई रानी अहिल्या बाई की जयंती

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *