चुकनी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

चुकनी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

नीमच

Shares

चुकनी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

नीमच – आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शासकीय हाई स्कूल चुकनी में शनिवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास,प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह  आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधि‍यां वितरित की गई। छात्रों को नशे से होने वाले हानिकारक शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के बारे में जागरूक किया। मौसमी बीमारी से बचाव के उपाय, तनाव से मुक्ति, स्वच्छता एवं पोषण के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों को करियर मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में कुल 42 छात्रों ने स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ लिया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में प्राचार्य श्री पुष्पराज मसीह, डॉ.सीमा पाटीदार, शिक्षक श्रीमती रेखा साहानी माध्यमिक ने आवश्यक सहयोग दी।

Shares
ALSO READ -  आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन प्रदाय के लिए 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *