खण्डवा – जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बड़ोले ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शासकीय कार्यालयों से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण भी मौजूद थे।
ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी मार्ग के ब्रिज पर हादसा
ALSO READ - आयुष्मान भारत योजना धर्मेन्द्र के लिए बनी वरदान, धर्मेन्द्र का निःशुल्क हुआ पैर का उपचार
WhatsApp Group
Join Now

