बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम को लेकर संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मनासा- बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम हेतु जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप केन्द्र व जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गयी!
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी!
कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, पुलिस की कार्य प्रणाली, बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम एवं पोक्सो एक्ट 2012 व चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, पुलिस के 112 नंबर, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी गई। बच्चों को बाल दुर्व्यापार की रोकथाम पर आधारित “सुनहरे पंख” मूवी दिखाई गई!
कार्यक्रम के अंत में बच्चों के मध्य खेल गतिविधि करवाई गई! एवं विजेता बच्चों को पुरस्कार, गिफ्ट एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया गया!
संस्था द्वारा उपस्थित बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को बाल विवाह की रोकथाम व बाल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित सभी बच्चों व स्कूल स्टाफ को शिक्षण सामग्री व बिस्किट प्रदान किए गए! साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया!
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से प्राचार्य शिवकुमार मुजवादिया, पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक मनोहर बैरागी, महिला एवं बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक किरण कामदार, जन साहस संस्था से जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनार्तिया, सदस्य विनोद काम्बले, समीर मंसुरी, प्रियंका अहिर, अनिता दुर्गज, आशुतोष कछावा, मधुबाला लोहार एवं विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राओं द्वारा बडी संख्या में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया व उपस्थित प्रतिभागियों का आभार अनिता दुर्गज ने माना!

ALSO READ -  कुमारी सौम्या D/0 संजय तिवारी सिंगोली को राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में एक नही दो -दो स्वर्ण पदक प्रदान कर किया सम्मानित

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *