गायत्री परिवार व वर्क संस्था द्वारा 8 साल से व्याप्त गंदगी को अभियान चलाकर साफ किया जा रहा है

गायत्री परिवार व वर्क संस्था द्वारा 8 साल से व्याप्त गंदगी को अभियान चलाकर साफ किया जा रहा है

मंदसौर

Shares

गायत्री परिवार व वर्क संस्था द्वारा 8 साल से व्याप्त गंदगी को अभियान चलाकर साफ किया जा रहा है

मन्दसौर। कालाखेत स्थित अक्काशी वाली बावड़ी जो प्राचीन बावड़ी है लेकिन यहां गंदगी का ढेर लगा हुआ है।यहां पर 8 साल से गंदगी व्याप्त है तथा इसकी सुध इन सालों में किसी ने नहीं ली। गायत्री परिवार व वर्कसंस्था द्वारा विगत 6 सप्ताह से श्रमदान कर गंदगी निकाली जा रही है। जब तक बावड़ी साफ नहीं होगी यहां सफाई अभियान चलता रहेगा।
यहां श्रमदान करने वाले श्रमदानियों ने कहा कि कालाखेत स्थित यह बावड़ी पूरी तरह साफ हो जाये तो इस क्षेत्र के वासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। क्षेत्र के हैंडपंप,  कुएं और ट्यूबवेल में पर्याप्त मात्रा में वाटर लेवल पूरे साल बना रहेगा।
श्रमदानी हर्ष शर्मा ने कहा कि जब तक जन अभियान नहीं चलेगा तब तक सफाई का महत्व नहीं होगा। सफाई सबको अच्छी लगती है इसलिये सफाई अभियान में सभी को भाग लेना चाहिए। वार्डवासी को भी इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।
पर्यावरण प्रेमी व सफाई अभियान प्रभारी रमेश सोनी ने प्रातः 7 से दोप.1 बजे तक छः घण्टे  सफाई का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मैं तेलिया तालाब पर अकेला पौधे लगाता हूॅ और गायत्री परिवार में अभियान चलाकर जल बचाओ अभियान में कार्य करता हूॅ। मैं कार्य में विश्वास करता हूॅ। रैली निकालकर कार्य नहीं होता है। कार्य करने से होता है। आज गायत्री परिवार के सदस्य जो इस कार्य में लगे रहते है। हम को भी अच्छे कार्य करते रहने से एक अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।
वर्क संस्था के मुजफ्फर मंसूरी ने कहा कि आने वाले समय में पानी पर ही युद्ध लड़ा जायेगा। आज बड़े-बड़े महानगरों में पानी खरीदकर जीवन चलाया जा रहा है। पहले समय में पानी बावड़ी, तालाब, नदी से ही मिलता था। आज इन्हें पुनर्जीवित करना होगा। जल अभियान, पर्यावरण अभियान व स्वच्छता अभियान चलाकर नगर का शुद्ध जल व शुद्ध हवा का नेक कार्य गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है।
योगेश सोम ने कहा कि 2011 से 2026 मिशन चार अभियान समय-समय पर चलाए जा रहे है। जो आज के समय में बहुत ही जरूरी है। गंदगी से बीमारी का खतरा रहता है। हम पर्यावरण शुद्ध रखेंगे तो शुद्ध हवा मिलेगी। वार्ड के बगीचों व बावड़ियों का साफ रखना वार्डवासियों का भी कर्तव्य है। सभी को सप्ताह में दो घंटे श्रमदान करना चाहिए।
अभियान में रमेश सोनी, फिरोज मंसूरी, जाफर, मुजफ्फर, दिनेश पोरवाल, ललित भाटी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमन फरक्या, अंशुल भाटी, लक्ष्मी बावेल, लीलाबाई व नपा टीम ने श्रमदान किया।

ALSO READ -  प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने रोजगार देकर मुझे सशक्त बनाया : श्री विजय सिंह

ये भी पढ़े – नगर पालिका परिषद के अभियान में जल स्रोतों की हो रही सफाई

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *