यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत बसों पर की कार्यवाही

यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत बसों पर की कार्यवाही

नीमच

Shares

यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत बसों पर की कार्यवाही

दिनांक 05.06.2024 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल , उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री वैशाली सिंह के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी सुश्री उर्मिला चौहान एंव मय यातायात टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बसों की चेकिंग की गई । टीम द्वारा बसों के परमिट , फिटनेस , बीमा व अन्य दस्तावेजों के साथ साथ अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किये गये । चेकिंग के दौरान कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र चालु हालत में नही पाये जाने पर 13 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई व बस चालकों को हिदायत दी की वो बस से संबंधित समस्त दस्तावेज के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स एंव अग्निशमन यंत्र चालु हालात में अनिवार्य रुप से रखेगें । । इस प्रकार यातायात पुलिस नीमच द्वारा कुल 53 चालान बनाये जाकर राशि 20900/ रूपये वसूल की गई ।

नोट- जिला पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमो का उल्लघंन कर वाहन ना चलाए अन्य-था आपके विरूद्ध उचित वैधानिक दण्डाैत्मक कार्यवाही की जायेगी व यातायात को सुचारू रूप से चलाने में नीमच पुलिस का सहयोग करेंगे ।

यातायात पुलिस नीमच (म. प्र.)

ये भी पढ़े – स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय मालवा प्रांत का प्रशिक्षण वर्ग हुआ देवास में संपन्न

Shares
ALSO READ -  बस के सामने आए घोड़े के कारण बस पलटी, 5 यात्री घायल
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *