कलेक्‍टर श्री जैन ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

कलेक्‍टर श्री जैन ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

नीमच

Shares

कलेक्‍टर श्री जैन ने की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

नीमच- कलेक्‍टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन द्वारा मंगलवार को अधिकारियो की बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत आगामी 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना की आवश्‍यक तैयारियों,प्रबंधों की विस्‍तार से समीक्षा की गई और सभी अधिकारियों को मतगणना के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, सीएसपी श्री नवलसिह सिसोदिया, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू, सभी आरओ, एआरओ और जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने मतगणना के लिए चेक लिस्‍ट अनुसार सभी आवश्‍यक प्रबंध, व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में मतगणना परिणामों की उदघोषणा, एलईडी पर प्रदर्शन एवं बैरिकेटिंग्‍स की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने मीडिया सेन्‍टर पर मतगणना के राउण्‍डवार परिणामों की जानकारी उपलब्‍ध कराने के लिए पर्याप्‍त संख्‍या में फोटोकापी करवाकर, मीडिया को उपलब्‍ध कराने के लिए फोटो कापीयर मशीन, मीडिया सेन्‍टर में लगने वाले, टीव्‍ही की व्‍यवस्‍था करने तथा मतगणना कर्मियों, मीडिया कर्मियों के लिए चाय, नाश्‍ता, पेयजल एवं भोजन की व्‍यवस्‍था के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

ये भी पढ़े – कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया कुचबंदिया गिहरा समाज जनों का सम्मान।

Shares
ALSO READ -  सेवानिवृत होकर घर लौटे सैनिक का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *