निर्वाचन नामावली के प्रारूप प्रकाशन संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न

निर्वाचन नामावली के प्रारूप प्रकाशन संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच

Shares

नीमच – निर्वाचन नामावली के प्रारूप प्रकाशन संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में शनिवार 6 जनवरी 2024 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से श्री बृजेश मित्तल, आम आदमी पार्टी की ओर से श्री नवीन अग्रवाल तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से श्री प्रेमचंद कलोसिया उपस्थित थे।       बैठक में कलेक्टर श्री जैन द्वारा निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया तथा पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए के माध्यम से पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को फोटो रहित निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन की डीवीडी एवं फोटो सहित निर्वाचक नामावली का सेट प्रदान किया गया।

ये भी पढ़े – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के तत्वावधान में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था नीमच सिटी परिसर में एक आवश्यक बैठक हुई

Shares
ALSO READ -  राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पाँचवा दिन आरोग्य के नाम
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *