भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली एवं गोवर्धन पूजा देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली एवं गोवर्धन पूजा देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

नीमच

Shares

नीमच। भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली एवं गोवर्धन पूजा देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सही मायने में दीपावली आज मनाई जाती है।
दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट रहता है किंतु इस बार धार्मिक कारणों से आज तीसरे दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाया जा रहा है।
नीमच शहर में 12 महीने सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान लगती हैं और वहीं से सब्जी का विक्रय होता है।
किंतु नीमच में वर्षों पुरानी एक परंपरा है की नीमच के सबसे व्यस्त बाजार घंटाघर क्षेत्र सराफा बाजार में दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पर सब्जी भाजी बाजार मुख्य मार्ग पर लगता है।
सिर्फ आज के दिन ही सराफा बाजार में सभी सब्जी विक्रेता सब्जी विक्रय करने हेतु आते हैं। और पूरे शहर की जनता सब्जी खरीदने घंटाघर क्षेत्र में ही आती है।
इस बार भी आज प्रातः से ही घंटाघर क्षेत्र में है चहल-पहल हो गई थी। और देखते ही देखते माता बहनों , बच्चे बड़े सभी सब्जी खरीदने हेतु घंटाघर क्षेत्र में भारी संख्या में पहुंचे।
आज शहर के सब्जी मार्केट में सूनापन नजर आया क्योंकि सभी घंटाघर क्षेत्र सराफा बाजार में अपनी दुकान लगाने पहुंच गए थे।
जनता में इस एक दिन सब्जी मार्केट के प्रति अपार उत्साह नजर आया।
लोग उत्साह से सब्जी खरीदते नजर आए।

भारतीय संस्कृति का महापर्व दीपावली एवं गोवर्धन पूजा देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है
आज अन्नकूट महोत्सव शहर के कई प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थान पर किया जा रहा है। अन्नकूट प्रसादी का वितरण शाम को होगा।
अन्नकूट में सभी प्रकार की सब्जियों को मिक्स करके परंपरा अनुसार प्रसादी बनाई जाती है जिसका वितरण प्रसादी के रूप में सबको किया जाता है।
कुल मिलाकर नीमच शहर की इस परंपरा का निर्वहन इस बार भी काफी धूमधाम हुआ उत्साह के साथ हुआ।
शहर भर में पांच दिवसीय दीपोत्सव का आयोजन जारी है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *