दोनों केंद्रों को गोद लेने वाले वरिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह सिसोदिया (जीतू बना) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ फारूक कुरैशी, पंकज जैन, पंकज बाटकिया एवं अनवर अली उपस्थित रहे। केंद्रों पर पोषण सामग्री, खेल एवं शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई।
वार्ड 7 के केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष जैन एवं सहायिका रुखसाना तथा वार्ड 6 के केंद्र पर कार्यकर्ता नसरीन एवं सहायिका समा बाई ने गतिविधियों की जानकारी दी। कुपोषित बच्चों के लिए पोषण आहार पोटली का वितरण किया गया तथा बच्चों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर सिसोदिया ने बच्चों से संवाद कर उनकी गतिविधियां देखीं और माताओं से आंगनवाड़ी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। शांतिलाल चौहान द्वारा फोटो प्रेषित है
WhatsApp Group
Join Now
