नीमच में 20 अगस्त को आयोजित होगा ‘युवा संगम’ कार्यक्रम

नीमच में 20 अगस्त को आयोजित होगा ‘युवा संगम’ कार्यक्रम

नीमच

Shares

नीमच में 20 अगस्त को आयोजित होगा ‘युवा संगम’ कार्यक्रम

स्थानीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसरों के लिए करेंगी चयन

नीमच। जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026, गुरूवार को प्रातः11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले की स्थानीय एवं जिले के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियों तथा उद्योग एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा सहभागिता की जाएगी। इन कंपनियों एवं संस्थाओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। साथ ही युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्योग स्थापना, शासकीय योजनाओं एवं कौशल विकास संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

‘युवा संगम’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराना है।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से अपील की गई है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर रोजगार एवं स्वरोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

Shares
ALSO READ -  नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा पहुंची प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी -ठेकेदार व विद्युत मंडल को विद्युत ग्रीड का कार्य पूर्ण करने दिया 15 मई तक का अल्टीमेटम
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *