राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में मंदसौर की मृणाली शिंदे ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में मंदसौर की मृणाली शिंदे ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मंदसौर

Shares

राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में मंदसौर की मृणाली शिंदे ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

मंदसौर। जिले के लिए गर्व का विषय है कि सिंह फाइट क्लब की प्रतिभावान खिलाड़ी मृणाली शिंदे ने राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (बालक एवं बालिका) चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 8 एवं 9 अगस्त 2026 को धार (मध्यप्रदेश) में आयोजित हुई। मृणाली शिंदे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब राष्ट्रीय स्तर की ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन प्राप्त किया है। उनके इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोच नीतिराज सिंह चौहान ने बताया कि मृणाली ने अपनी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। सिंह फाइट क्लब समिति के अध्यक्ष विनय दुबेला एवं समिति के सभी सदस्यों ने मृणाली शिंदे को इस स्वर्ण पदक एवं राष्ट्रीय चयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Shares
ALSO READ -  नपा द्वारा स्वच्छता के हीरो अभियान अंतर्गत सफयिमित्रों ,स्वच्छता चैम्पियंस को किया गया  सम्मानित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *