शिशुवन वर्ल्ड स्कूल में संस्कारों और परंपरा के साथ मना गुरू पूर्णिमा उत्सव
मंदसौर। दिनांक 29 जुलाई 2026 को शिशुवन वर्ल्ड स्कूल, मंदसौर में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास, परंपरा एवं संस्करों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्कूल माननीय चेयरमैन विजय जी सुराणा, प्राचार्य महोदय एवं उपप्राचार्य महोदय के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सुंदर ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर एवं विविध कलाकृतियाँ तैयार की गईं। साथ ही इन रचनात्मक कृतियों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसकी सभी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की।
विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान विजय जी सुराना एवं प्राचार्य महोदय श्रीमान अभिषेक जी श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाँ प्रेषित की एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय संस्कृति के आदर्शों के प्रति श्रद्धा जागृत करना था। समारोह का समापन सभी गुरुओं के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुए हुआ।

