गोमाबाई–विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कम्युनिकेशन स्किल एवं करियर डेवलपमेंट प्रशिक्षण सम्पन्न
नीमच, 26 जुलाई। गोमाबाई नेत्रालय एवं विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में 25 एवं 26 जुलाई 2026 को दो दिवसीय कम्युनिकेशन स्किल एवं करियर डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, नर्सिंग, कॉमर्स, कला सहित विभिन्न संकायों के 61 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, करियर योजना, साक्षात्कार की तैयारी एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन विद्याधन की ओर से बेंगलुरु से पधारीं सुजाता जी एवं श्री गणेश जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीए अनु माहेश्वरी एवं श्रीमती निवेदिता ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में गोमाबाई नेत्रालय ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री प्रदीप अग्रवाल जी, समिति सदस्य श्री अनिल एस. गोयल, समिति सदस्य श्री अनिल बी. गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), अस्पताल प्रबंधक श्सहित संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।
वित्तीय वर्ष 2025-26 से गोमाबाई नेत्रालय, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम का सहयोगी संस्थान है। अब तक 116 मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है तथा उनकी स्नातक शिक्षा पूर्ण होने तक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
यह पहल ‘विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में गोमाबाई नेत्रालय का एक छोटा सा योगदान है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

