तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर सम्पन्न

तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर

Shares

तत्त्वम् आयुर्वेद में निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर सम्पन्न

मंदसौर, 24 जुलाई। तत्त्वम् आयुर्वेद, नई आबादी, मंदसौर में निःशुल्क त्वचा रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विभिन्न त्वचा रोगों के लिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में डॉ. श्री लक्ष्मी ने मरीजों का परीक्षण कर एक्जिमा, सोरायसिस, रोसेशिया, फंगल संक्रमण, पित्ती (अर्टिकेरिया), सफेद दाग, मुहाँसे, खुजली, त्वचा एलर्जी तथा रूसी एवं बाल झड़ने जैसी समस्याओं के संबंध में आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि त्वचा रोगों के उपचार में रोग के मूल कारणों की पहचान कर आयुर्वेदिक औषधि, पंचकर्म एवं उचित आहार-विहार का विशेष महत्व है।

डॉ. मदन साहू ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनुचित खान-पान, तनाव एवं प्रदूषण के कारण त्वचा रोगों की समस्या लगातार बढ़ रही है। आयुर्वेद में त्वचा रोगों का उपचार केवल लक्षणों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोषों के संतुलन, रक्तशोधन, पंचकर्म एवं व्यक्तिगत उपचार योजना के माध्यम से रोग के मूल कारणों का उपचार किया जाता है। उन्होंने मरीजों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या एवं प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।

शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेद विशेषज्ञ परामर्श, व्यक्तिगत उपचार योजना, पंचकर्म एवं रक्तशोधन चिकित्सा संबंधी मार्गदर्शन तथा आहार-विहार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में इंटर्न्स अवधी, अंजलि, प्रीत एवं प्रशांत का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने पंजीयन, रोगी परीक्षण व्यवस्था एवं परामर्श प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में उपस्थित मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

ALSO READ -  जनगणना कार्य में लगाए गए कर्मचारियों को नगर पालिका द्वारा करायी जा रही है ट्रेनिंग तीन दिवसीय प्रशिक्षण शाला प्रारंभ

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *