दस्तक अभियान के तहत लदूना एवं दीपाखेड़ा में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
मंदसौर 16 जुलाई 26 / आगामी वर्षा काल मे मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सीतामऊ विकासखंड के चिन्हित हाई-रिस्क क्षेत्र लदूना एवं दीपाखेड़ा सेक्टर के मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘दस्तक अभियान’ के साथ-साथ सघन फीवर स्क्रीनिंग और लार्वा सर्वे के माध्यम से रोग नियंत्रण सुनिश्चित करना है
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीपा पाठक ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए निर्देश दिए कि लदूना और दीपाखेड़ा हाई-रिस्क क्षेत्रों में आते हैं। अतः दस्तक अभियान के दौरान घर-घर जाते समय केवल बच्चों के स्वास्थ्य की ही जांच के साथ हर घर में बुखार का सर्वे और मच्छरों के लार्वा का सघन सर्वे अनिवार्य रूप से करें। जहाँ भी कूलर, टायर या खाली बर्तनों में लार्वा मिले, उसे तुरंत नष्ट करवाया जाए।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी. के. सूरा ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि फीवर स्क्रीनिंग केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि क्षेत्र में बुखार के मरीजों की तुरंत जांच की जानी चाहिए।
कार्यशाला के समापन के अवसर पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, लार्वा विनष्टीकरण करने और अपने-अपने क्षेत्रों को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त रखने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में लदूना एवं दीपाखेड़ा सेक्टर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , एएनएम , आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगी उपस्थित रहीं।

