नशे से दूरी है जरूरी 2.0, सब जेल जावद में बंदियों से की नशामुक्ति जनजागरूकता
नीमच 16 जुलाई 2026, नशे के विरूद व्यापक नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान” नशे से दुरी है जरूरी 2.0 “15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश द्वारा चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कलेक्टर महोदय श्री हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सूश्री श्रुति भयडिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र नीमच के द्वारा सब जेल जावद में बंदियों के बीच नशामुक्ति परिचर्चा की गई।
परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उनकी इच्छाशक्ति को मजबूत करना और समाज में एक बेहतर नागरिक के रूप में लौटने के लिए प्रेरित करना है। जेलों में बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधार के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम अंतर्गत कैदियों को अपराध की राह पर धकेलने वाले नशे के कुचक्र से बाहर निकालना और समाज की मुख्यधारा से जुडनें हेतु समझाया गया, बंदियों को समझाया गया कि नशा व्यक्ति को नहीं, बल्कि व्यक्ति नशे को पकड़ता है, मजबूत संकल्प से इसे आसानी से छोड़ा जा सकता है। साथ ही बंदियों को यह भी समझाया गया कि जेल से रिहा होने के बाद एक जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक के रूप में समाज में लौटने की प्रेरणा दी गईी राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाईन नम्बर 14446 एवं मादक पदार्थो की तस्करी से राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाईन नम्बर MANAS-1933 का व्यापक पचार-प्रसार भी किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सुनील तिवारी, मनोवैज्ञानिक श्री जीवन तिवारी, ए.ए. ग्रुप एवं जेल स्टॉफ के सदस्य एवं सब जेल विभाग के सदस्य उपस्थित रहें। कार्यालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सदस्य उपस्थित थे।

