मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण, दिलाई गई स्वैच्छिकता शपथ

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण, दिलाई गई स्वैच्छिकता शपथ

मंदसौर

Shares

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण, दिलाई गई स्वैच्छिकता शपथ

संस्था पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घटावदा

मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस एवं स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर विकासखंड मंदसौर के नौगांवा सेक्टर अंतर्गत नवांकुर संस्था पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घटावदा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बालाजी मंदिर परिसर में गुलमोहर के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए उपस्थित सभी नागरिकों को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक अर्चना भट्ट ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में 4 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्फुटन ग्रामों में स्वैच्छिकता पर्व मनाया जा रहा है। इस अवधि में वृक्षारोपण, स्वैच्छिकता एवं नशामुक्ति शपथ, स्वच्छता अभियान तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में करण सिंह परिहार (अध्यक्ष, मजदूर कल्याण संघ), पुष्पा चौहान (महिला मोर्चा अध्यक्ष, मजदूर कल्याण संघ), रतनलाल चौहान (पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति, नौगांवा), अम्बालाल मेघवाल (अध्यक्ष, प्रस्फुटन समिति घटावदा), रमेशचन्द्र अहिरवार (ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, गुजरदा), शांतिलाल मीणा, प्यारचंद जाट, अनिल मेघवाल, मदनलाल चौकीदार, छगन मेघवाल एवं पूजा मोघिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और स्वैच्छिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। अभियान के अंतर्गत बालाजी मंदिर, घटावदा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *