शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी मंदसौर में मेघनानी परिवार ने बच्चों को वितरित की स्कूल सामग्री

शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी मंदसौर में मेघनानी परिवार ने बच्चों को वितरित की स्कूल सामग्री

मंदसौर

Shares

शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी मंदसौर में मेघनानी परिवार ने बच्चों को वितरित की स्कूल सामग्री

मंदसौर। 15 जुलाई बुधवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी मंदसौर में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मेघनानी परिवार द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्कूल के बैग, कॉपियां बालपेन और शूज वितरित किए गए।
मेघनानी परिवार द्वारा हर वर्ष शासकीय विद्यालय में बच्चों की जरूरत के हिसाब से सामग्री वितरित की जाती रही है कार्यक्रम में मेघनानी परिवार की ओर से श्री हितेश जी मेघनानी और महेन्द्र सिंह जी यादव और परिवारजन उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री किरणेन्द्र ठौरा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जब भी कोई जरूरत होती है मेघनानी परिवार द्वारा उसकी पूर्ति कर दी जाती है  इसके लिए विद्यालय परिवार मेघनानी परिवार का हृदय से आभार प्रकट करता है संकुल प्राचार्य श्री विजय सिंह जी पुरावत एवं विद्यालय परिवार की ओर से  प्रधानाध्यापक श्री किरणेन्द्र ठौरा श्रीमती रचना वर्मा, सरिता व्यास, तृप्ति चावड़ा, पारुल पाटिल एवं दिनेश परमार उपस्थित रहे।

Shares
ALSO READ -  विधिक सेवा प्राधीकरण एवं गनेड़ीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट ने आयोजित किया ई-ट्राईसायकल एवं ई-रिक्शा कार्यक्रम
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *